Friday, 7 December 2012

जख्मे - दर्द सुनाते तो सभी हैं

पर छुपाने का मजा कुछ और है

गमों की सदा से आंसुओं की -

लहर उठती है,

पर सीने में सागर दबाने का

मजा और है....

जख्मों से मजबूर होकर रो लिए

तो क्या....

हर दर्द में मुस्कुराने का मजा

और है...... 

Wednesday, 5 December 2012

शौके फ़कीरी

हमे तो शौक है फकीरी का क्योंकि

बादशाही की नुमाइस हम देख आए हैं .....

जहां लूटी जाती है शोहबत जिंदगी से

वो रहाइस हम देख आए हैं

कहते थे जो कि सीने मे दरिया है उनके

उन तमंगरों की तंग दिली देख आए हैं

जान देने के दावे करते थे जज़्बे यार वो

जब पूंछी उनसे दर्दे-दिल की दवा

न पूंछों वो कैसे मुस्कुराए हैं

उम्मीद  थी हमे कि सहलाएंगे वो

जख्मे- दर्द को.....

खुदा कसम नहीं देखा आँख उठाकर भी

जब सुना कि हम जख्मे- मरहम

के लिए आए हैं....... 

जिंदगी

मैं मनाऊँ तो तू उलझती है

जिंदगी मुझको क्या समझती है....

हादसों को कोई समझादे की

 बिगड़ी तकदीर भी सँवरती है ...

कितनी शैतान हो नदी फिर भी

दो किनारों के बीच बहती है ....